KPKB CANTEEN CARD ONLINE APPLY
KPKB (Kendriya Police Kalyan Bhandar) कैंटीन कार्ड एक welfare सुविधा है जो भारत के सशस्त्र बलों (CAPF), पुलिस संगठनों और उनके परिवारों को सस्ते दामों पर राशन और अन्य सामान खरीदने में मदद करता है। यह कार्ड CAPF, CISF, BSF, CRPF, SSB, ITBP आदि के जवानों और परिवार के सदस्यों के लिए है।
यदि आप सीएपीएफ (CAPF) से जुड़े हैं, तो आपके लिए KPKB (केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार) कैंटीन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप घर बैठे इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करने से आपका आवेदन रिजेक्ट नहीं होगा और जल्द ही अप्रूव हो जाएगा।
आवेदन शुरू करने से पहले जरूरी बातें
• सावधानी: इस पोर्टल पर अभी जानकारी एडिट (Edit) करने का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए फॉर्म भरते समय बहुत सावधानी बरतें।
• दस्तावेज: अपना रेजिमेंटल आईडी (Regimental ID), पैन कार्ड, आधार कार्ड और सर्विस स्टेटस (Serving/Retired) की जानकारी पास रखें।
• फाइल साइज: आपकी फोटो (JPG फॉर्मेट) 140 KB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और आई-कार्ड की PDF फाइल 250 KB से कम होनी चाहिए
🧾 KPKB Canteen Card के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Documents For KPKB Canteen Cad)
✔ मोबाइल नंबर और ई-मेल ID
✔ पासपोर्ट साइज फोटो (JPEG)
✔ PAN कार्ड / PPO नंबर
✔ पहचान पत्र (ID Card, PPO, आदि) की PDF
✔ आश्रितों का नाम और आधार नंबर (अधिकतम 4)
※ फोटो 140 KB से कम और ID PDF 250 KB से कम होना चाहिए।
📱 Step-by-Step Online Apply Guide For KPKB Canteen Card
🧑💻 Step 1. kpkb card Official Website
अपने मोबाइल/लैपटॉप पर किसी भी ब्राउज़र में टाइप करें 📍
आपको कुछ ऐसा पोर्टल दिखाई देगा
यहां आपको New Consumer Registration पर क्लिक करना है

उसके बाद कुछ इस तरह का इंटरफेस देखने को मिलेगा

यहां पर आपको अपने सारे डिटेल भरने हैं। जब भी इस फॉर्म को भरें, इसे दोबारा जरूर चेक करें।
कैंटीन कार्ड के इस भाग को दोबारा एडिट नहीं किया जा सकता है या सुधार नहीं किया जा सकता है।
ऐसे में इसे सावधानी के साथ ही भरे।

यहां Service Status me आपको अपने अनुसार चुनाव करना है।
यहां चार ऑप्शन available है।

फॉर्म भरने के बाद Next के बटन पर क्लिक करें
आपको एक OTP Receive होगा।

ओटीपी को डाले और VERIFY पर क्लिक करें।
Create Canteen Card Password
एक मजबूत पासवर्ड बनाने के बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करें |
अब आपको अपना पासवर्ड सेट करना होगा।
ध्यान रखें कि पासवर्ड में एक बड़ा अक्षर (Capital Letter), छोटे अक्षर (Small Letters) और स्पेशल कैरेक्टर (जैसे @, #, $) जरूर हों
स्टेप 6: विभाग और रैंक की जानकारी
इसके बाद अपना जेंडर, रैंक (Rank) और अपना डिपार्टमेंट (central industrial security force-Cisf) चुनें।

अपना पता (Address) भी यहाँ दर्ज करें।

स्टेप 7: डिपेंडेंट (Dependent) का चुनाव
यहाँ आपसे पूछा जाएगा “Are you dependent on service member?”, इसमें आपको ‘No’ चुनना है क्योंकि आप स्वयं कार्ड धारक बन रहे हैं।

इसके बाद आप अपने परिवार के अधिकतम 4 सदस्यों (Dependents) का विवरण जोड़ सकते हैं।
स्टेप 8: फोटो और आई-कार्ड अपलोड करें
• अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें (140 KB से कम)।

• अपने आई-कार्ड (ID Card) को स्कैन करके उसकी एक PDF फाइल बना लें और उसे यहाँ अपलोड करें (250 KB से कम)।

स्टेप 9: फाइनल सबमिशन (Final Submit)
सब कुछ भरने के बाद एक बार अपनी सभी जानकारियों को चेक कर लें। यदि सब सही है, तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें
सबमिट होते ही आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा। इस नंबर का स्क्रीनशॉट ले लें या इसे लिखकर रख लें, क्योंकि भविष्य में स्टेटस चेक करने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।
——————————————————————————–
निष्कर्ष: KPKB कैंटीन कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत आसान है बशर्ते आप दस्तावेजों का साइज और अपनी जानकारी सही-सही भरें,। आशा है कि यह जानकारी आपके काम आएगी।
फौजी भाइयों के लिए खुशखबरी! 2026 में Royal Enfield की ‘बुलेट’ और शानदार कारों पर बंपर छूट का ऐलान



